पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई है। चर्चा है कि संचालक के गोदाम से बड़ी मात्रा में नशीली दबाए बरामद हुई। हालांकि पुलिस ने दवाएं बरामद न होने की बात कही है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह है मामला
कस्बा माधोटांडा के एक मेडिकल स्टोर संचालक का गोदाम पूरनपुर में है। आरोप है कि संचालक नशीली दवा बिक्री का कारोबार करता है। उसके गोदाम में बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं की शिकायत मिली। पुलिस ने माधोटांडा पहुंचकर मेडिकल संचालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की गई। गोदाम से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई। उसके बाद मामले को दबाने के प्रयास किए जाने लगे।
कई लोग मेडिकल संचालक की सिफारिश करने कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने स्टोर संचालक के छोटे भाई को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस की छापामारी को लेकर खलबली मची रही। कस्बे में नशीली दवाएं पकड़े जाने की चर्चा हो रही है। क्राइम इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि संचालक से पूछताछ की गई। उसके पास नशीली दवाएं नहीं मिली हैं।





