जौनपुर (उप्र)। मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे तीन क्लीनिकों पर रेड की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके संचालकों को नोटिस सौंपे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने संचालकों को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी है। यह अभियान चोरसंड और धर्मापुर ब्लॉक के सेवईनाला में चलाया गया। छापेमारी के दौरान तीन मेडिकल स्टोरों पर बिना अनुमति के क्लीनिक संचालित होते िमले।
स्वास्थ्य िवभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने तीनों संचालकों को तत्काल अवैध क्लीनिक बंद करने का नोटिस जारी किया। उन्हें भविष्य में इस तरह की गतिविधियां न करने को भी कहा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रवण यादव ने बताया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध इलाज की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद यह अभियान शुरू किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अवैध क्लीनिक का संचालन मिला तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध क्लीनिकों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।










