तीन मेडिकल स्टोरों पर रेड कर छह दवाओं के सैंपल लिए

कासगंज (उप्र)। तीन मेडिकल स्टोरों पर रेड कर छह दवाओं के सैंपल लिए हैं। यह कार्रवाई पटियाली कस्बे में ड्रग इंस्पेक्टर मोहित कुमार के नेतृत्व में की गई। औषधि विभाग की टीम ने तीन मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान छह दवाओं के नमूने लिए गए।

टीम ने विवेक मेडिकल स्टोर से चार दवाओं के नमूने लिए। अभय मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के नमूने एकत्र किए। इसके अलावा गौरव मेडिकल स्टोर का भी गहन निरीक्षण किया गया। जहां दवा भंडारण, खरीद-बिक्री के अभिलेख, लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

ड्रग इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने बताया कि दवा नमूनों को सरकारी प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद उल्लंघन मिलने पर संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। औषधि विभाग की इस कार्रवाई के बाद कस्बे में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालकों में सतर्कता देखी गई। कई संचालक अपने प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों को व्यवस्थित करने में जुट गए। ड्रग इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने स्पष्ट किया कि ऐसे निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत