फर्जी रजिस्ट्रेशन पर अस्पताल चला रहा था, किया अरेस्ट

रूडक़ी (उत्तराखंड)। फर्जी रजिस्ट्रेशन पर अस्पताल का संचालन केरने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से अस्पताल चला रहा था। एसएसपी और सीएमओ से शिकायत की गई तो इस मामले का खुलासा हुआ।

यह है मामला

मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि सात जनवरी 2023 को देहरादून निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि डॉ. पूर्णिया कुमारी के नाम पर फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर फर्जी दस्तावेज के सहारे मंगलौर में जीवनधारा अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।

सीएमओ से भी इसकी शिकायत की गई थी। सीएमओ स्तर से अस्पताल की गोपनीय जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया था। अब एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में फर्जी अस्पताल चलाने के मामले में निजाम निवासी मलकपुरा, मंगलौर का नाम सामने आया। पता चला कि अस्पताल में किसी मरीज का इलाज कराया गया था।

उसे इलाज का इंश्योरेंस लेने के लिए संबंधित डॉक्टर से दस्तावेज लेने थे। इस संबंध में पीडि़त ने इंश्योरेंस कंपनी में भी इलाज संबंधी दस्तावेज जमा किए थे। इंश्योरेंस कंपनी ने शक होने पर डॉ. पूर्णिया कुमारी से संपर्क किया। जांच में पता चला कि डॉ. पूर्णिया के नाम पर फर्जी अस्पताल चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल चलाने वाले की तलाश शुरू की तो वह फरार हो गया। इसके चलते पुलिस ने आरोपी निजाम को मंगलौर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़