कैंसर के इलाज की ये 3 दवाएं होंगी सस्ती : एनपीपीए

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली तीन दवाओं के दाम कम किए जाएंगे। केन्द्र सरकार ने दवा कंपनियों को इन दवाओं की कीमत घटाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि जुलाई माह में सीमा शुल्क में छूट व माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती की अधिसूचना जारी होने के बावजूद कंपनियों ने इन दवाओं की कीमत कम नहीं की है। दवा निर्माता आम उपभोक्ताओं के स्थान पर खुद ही छूट का लाभ उठाते रहे।

इसके चलते राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने ज्ञापन जारी कर संबंधित दवा निर्माताओं को 3 कैंसर रोधी दवाओं की एमआरपी कम करने के निर्देश दिए हैं। इन दवाओं के नाम ट्रैस्टुजुमैब, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब हैं। केन्द्र सरकार ने इन दवाओं पर सीमा शुल्क छूट और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को कम किया है। इन दवाओं पर जीसीटी को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया है।

इसी तरह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2024-25 का बजट पेश करते हुए ट्रैस्टुजुमाब, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमाब पर सीमा शुल्क को 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य करने का प्रस्ताव रखा था। एनपीपीए की निदेशक (कीमत) रश्मि थिलयानी ने बताया कि इन दवाओं के विनिर्माताओं को अपने एमआरपी को कम करने का निर्देश दिया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक