नई दवा से 30 की उम्र में भी उग सकेंगे दांत

नई दिल्ली। नई दवा से 30 की उम्र में भी दांत उग सकेंगे, ऐसा दावा किया गया है। कहा गया है कि 25 या 30 साल की उम्र में अगर आपके दांत किसी वजह से टूट जाते हैं तो टेंशन न लें। अब बचपन के दूध की दांत की तरह इसे भी उगाना आसान होगा। जापान की एक स्टार्टअप का दावा है कि उन्होंने दांत उगाने वाली दवा बना ली है। सबकुछ सही रहा तो 2030 तक यह दवा मार्केट में भी आ जाएगी।

गौरतलब है कि अभी बड़ी उम्र में दांत टूटने पर गंभीर समस्या हो जाती है। डेंटल इंप्लांट और डेन्चर जैसे ट्रीटमेंट की मदद से भी लंबे समय में इनके साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में इसकी दवा आने से मेडिकल सेक्टर में एक बड़ी क्रांति आ जाएगी।

बताया गया है कि दांतों को दोबारा उगाने वाली ये दवा ह्यूमन ट्रायल फेज में है। अभी तक इस ड्रग का ट्रायल चूहों पर हुआ है। इस दवा को जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी से जुड़े स्टार्टअप टोरेग्राम बायोफार्मा ने बनाया है। यह दवा उन मरीजों के लिए सबसे ज्यादा फायेदमंद हो सकती है, जिनके कुछ दांत जन्म से ही गायब हैं यानी वे कॉनजेनिटल एनोडोंटिया के शिकार हैं।
इस दवा को जन्मजात एनोडोंटिया वाले 2 से 7 साल के मरीजों को दिया जाएगा। उम्मीद है कि इस एंटीबॉडी दवा की कीमत 1.5 मिलियन येन यानी करीब लाख रुपए हो सकती है। इसे हेल्थ इंश्योरेंस में भी कवर किया जा सकेगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन