सर्दी, बुखार की दवा का सैंपल फेल मिलने पर बिक्री रोकी

सोलन (हप्र)। सर्दी और बुखार के इलाज में दी जाने वाली टैबलेट का सैंपल फेल हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी केमिस्टों को इस दवाई को नहीं बेचने के आदेश जारी किए हैं। जो भी स्टॉक उनके पास पड़ा है उसे कंपनी को वापस भेजने को कहा है। इस आदेश की अवहेलना करने वाले केमिस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग बद्दी की इस दवा निर्माण करने वाली कंपनी को भी नोटिस जारी करेगा। फिलहाल इस दवाई की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य के उच्च अधिकारी को भी अवगत करवा दिया है। इससे अन्य जिलों में भी इस दवा की बिक्री को रोका जा सकेगा।

कुछ दिन पहले दवा निरीक्षक ने जुवांस में एक दवा स्टोर से निमुरिस कोल्ड एंड फ्लू टैबलेट का सैंपल लिया था। इसे कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया। वहां पर दवाई की गुणवत्ता को जांचा गया। इसमें दवाई का सैंपल गुणवत्ता में खरा नहीं उतर पाया और उसे फेल कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट विभाग के पास पहुंच चुकी है। रिपोर्ट मिलते ही विभाग ने जिले के सभी केमिस्टों को इस दवाई को नहीं बेचने के फरमान जारी किए हैं।

राज्य सहायक दवा नियंत्रक अनूप शर्मा ने बताया कि टैबलेट का सैंपल फेल निकला है। यह कंपनी बद्दी की है, जिसे नोटिस जारी किया जाएगा। फिलहाल इस दवाई की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ