कैल्शियम व विटामिन समेत 40 दवाओं के सैंपल फेल

हरिद्वार (उत्तराखंड)। कैल्शियम व विटामिन समेत 40 दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की लैब जांच में इसका पता चला। इनमें हरिद्वार स्थित 13 कंपनियों की 32 दवाओं के सैंपल शामिल हैं। यह दवाएं तय मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। इनसे मरीजों की सेहत खतरे में पड़ सकती है। एक फार्मा कंपनी के कैल्शियम फॉस्फेट और विटामिन डी-3 सस्पेंशन के 16 बैच फेल मिले। इस कंपनी की दवाएं सरकारी अस्पतालों में भी सप्लाई होती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार निर्माण प्रक्रिया में लापरवाही के कारण यह दवाएं मानकों को पूरा नहीं करतीं। ऐसी दवाएं फायदा करने के बजाय मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। गंभीर मामलों में जान का खतरा भी पैदा हो सकता है। औषधि निरीक्षक अनिता भारती ने बताया कि कंपनियों को जांच में फेल दवाओं का उत्पादन रोकने के निर्देश दिए हैं।

यह दवाएं शामिल

  1. जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं उनमें निम्न दवाइयां शामिल हैं।
  2. छाती में संक्रमण, टाइप 2 मधुमेह, गर्भवती महिलाओं में मधुमेह
  3. एसिडिटी और पाचन, आंखों में एलर्जी, छींक आना, सर्दी-जुकाम
  4. बुखार, श्वसन एलर्जी, संक्रमण, बैक्टीरिया इंफेक्शन
  5. अवसाद, दर्द आदि बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं.

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस