तुमकुरु (कर्नाटक)। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के आरोप में छह लोग अरेस्ट किए हैं। ये मजदूरों तथा छात्रों को अवैध दवाएं बेचते थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान नसीर बाशा, नावीद, उमर बाशा तथा शबाज मोहम्मद, मोहम्मद घौस और मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, टेपेन्टाडोल सहित सभी दवाएं जब्त कर ली गई हैं।

यह है मामला

पुलिस के मुताबिक सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। मौके से गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें कथित सरगना नसीर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान लगभग 100 गोलियां जब्त की गईं। आरोपी बेंगलुरु से दवाएं लाकर स्थानीय स्तर पर बेच रहे थे। इन गोलियों को पीसकर पाउडर बनाया जाता था। इसकेबाद मादक प्रभाव पैदा करने के लिए पानी में मिलाकर इंजेक्शन के जरिये नसों में डाला जाता था। पिछले साल ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। इसमें तीन दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए थे।