जयपुर (राजस्थान)। इस्टोकफ सिरप सहित सात दवाएं जांच में फेल मिलने पर बैन कर दी हैं। यह आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने दिए। ये दवाएं परीक्षण में मानक गुणवत्ता में फेल पाई गई है।
यह है मामला
आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि लोरैक्सिम ड्राई सिरप की जांच करवाई थी। इसके अक्टूबर 2026 में एक्सपायर होने वाले बैच एलएक्सएस 3-49 को अमानक माना गया है। दूसरी एल्बेंडाजोल टैबलेट है। ये परीक्षण में फेल हो गई। तीसरी कफ पतला करने व सांस नली खोलने वाली इस्टोकफ-एलएस ड्रॉप्स है। इसके अलावा मिथाइल प्रेडनिसोलोन 4 एमजी टैबलेट भी फेल मिली है। वहीं, डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड, सेफ्यूरोक्साइम एक्सेटिल टैबलेट्स आईपी और सिप्रोफ्लोक्सासिन 500 एमजी टैबलेट फेल मिली है। इन दवाओं को बाजार से हटाने के आदेश जारी किए हैं।










