बॉर्डर पर नशीली सिरप की तस्करी पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

सोनबरसा। बॉर्डर पर नशीली सिरप की तस्करी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 51वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस ने ज्वाईंट ऑपरेशन चलाया। टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया और एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान स्थानीय मनोज पासवान के रूप में हुई है।

यह है मामला

एसएसबी और सोनबरसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। टीम ने बॉर्डर पीलर संख्या 323/13 से लगभग 600 मीटर अंदर भारत की ओर एक ऑटो और दो बाइकों को रोका। तलाशी में वाहनों पर लदी कुल 2280 बोतलें कफ सिरप जब्त की हैं। इसमें कोडीन फॉस्फेट व ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड जैसे प्रतिबंधित नशीले रसायन पाए गए।

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकारा कि यह सिरप सीतामढ़ी शहर से खरीदी थी और नेपाल में सप्लाई करने की तैयारी में थे। बरामद किए गए वाहनों में एक ऑटो और दो बाइक शामिल हैं। इस तस्करी में प्रतिबंधित कफ सिरप सीमा पार ले जाने की तैयारी थी, लेकिन सतर्क जवानों ने इसे समय रहते दबोच लिया। संयुक्त टीम का नेतृत्व एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट रंजीत बैद्य ने किया।

उनके साथ तीन अन्य जवान शामिल थे। वहीं, पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुकेश कुमार और सहायक उप निरीक्षक चंद्र भूषण कुमार शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त