फॉर्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष के बंगले पर सीबीआई की रेड

अहमदाबाद। फॉर्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष के बंगले पर सीबीआई की रेड का समाचार मिला है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मोंटू पटेल पर शिकंजा कसा है। सीबीआई ने अहमदाबाद में झुंडाल स्थित बंगले पर छापा मारा है।

यह छापेमारी अवैध कॉलेजों और अन्य घोटालों के संबंध में की गई। उन पर दिल्ली स्थित अपने कार्यालय और घर पर रिश्वत लेने का आरोप है। मोंटू पटेल एबीवीपी पैनल के चुनाव लड़कर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे लेकिन अब सीबीआई की छापेमारी ने पटेल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

डॉ. मोंटू कुमार पटेल गुजरात स्टेट फॉर्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष हैं। इसके साथ उनके पास फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष का दायित्व भी है। वह बीजेपी के युवा मोर्चा की यूथ डेवलपमेंट सेल के स्टेट इंचार्ज भी हैं। मोंटू पटेल के अहमदाबाद बंगले पर छापेमारी को रिश्वतखोरी के बड़े रैकेट से जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व में भी सीबीआई ने उनके खिलाफ एक्शन लिया था।

बताया गया कि फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया में बड़े पैमाने पर रिश्वतघोरी चल रही थी। कॉलेजों की मान्यता रिन्यूअल के लिए मोटी घूस ली जा रही थी। सीबीआई ने अभी छापेमारी का ब्योरा जारी नहीं किया है। इस कार्रवाई ने गुजरात में फॉर्मेसी काउंसिल से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज