कैंसर ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन गिरफ्तार

लखनऊ। कैंसर ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। आरोपी तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने महंगे कैंसर रोधी इंजेक्शन की तस्करी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा है।

एसटीएफ टीम ने 5,87,880 मिलीग्राम एवास्टिन इंजेक्शन बरामद किया, जो एक महत्वपूर्ण और महंगी ऑन्कोलॉजी दवा है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है। आरोपियों की गिरफ्तारी काकोरी थाना क्षेत्र के मोहान रोड स्थित दुबग्गा चौराहे के पास हुई।

आरोपियों की पहचान लखनऊ के बुद्धेश्वर निवासी अनमोल पाल, बिहार के गया निवासी अरुण यादव और लखनऊ के अवधेश यादव के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। तस्करों के खिलाफ काकोरी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और स्थानीय पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी है।

ये गिरोह बिहार से अवैध रूप से मंगाए गए एवास्टिन इंजेक्शन की तस्करी लखनऊ और आस-पास के जिलों में कर रहा था। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इन दवाओं की तस्करी बिना किसी नियामक मंजूरी के की जा रही थी।
कथित तौर पर आरोपी नकली लेबल और जाली मुहरों का उपयोग करके एक्सपायर इंजेक्शनों को फिर से पैक करके रैकेट चला रहे थे। इन दवाओं को अनधिकृत क्लीनिकों और वितरकों को सप्लाई किया जाता था।

आरोपियों के पास से इंजेक्शन के साथ-साथ खाली एल्युमिनियम के ढक्कन, प्लास्टिक की शीशियाँ, लेबल, नकली बिल और अन्य पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई। बिहार से मिली सूचनाओं के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गईं।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त