खुनुवां , सिद्धार्थनगर (उप्र)। सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं की तस्करी पकड़ी गई है। नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने भारत से तस्करी कर लाई गई दवाएं जब्त की। करीब 25 लाख रुपये मूल्य की एफ्रोडिसिएक (यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं) जब्त की हैं।
यह है मामला
कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर नगरपालिका-एक स्थित शिवनगर क्षेत्र में दबिश दी गई। सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने विशेष सूचना के आधार परयह छापेमारी की। मौके से ‘यूरिफिल इफेक्ट’ नामक दवा की 330 यूनिट बरामद की। हालांकि तस्कर दवा छोडक़र मौके से भाग निकला। जब्त दवाओं की अनुमानित बाजार कीमत 24.75 लाख रुपये है। सशस्त्र कपिलवस्तु की टीम ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट यज्ञमान सऊद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। प्रमुख पुलिस अधीक्षक गोपाल अधिकारी ने बताया कि बरामद दवाएं कृष्णानगर भंसार कार्यालय को सौंप दी हैं।










