पतंजलि के आयुर्वेदिक उत्पादों पर रेड पर रोक

मुंबई। पतंजलि के आयुर्वेदिक उत्पादों पर रेड करने पर रोक लगा दी गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने पतंजलि और दिव्य फार्मेसी के उत्पादों पर एफडीए को रेउ के लिए रोका है। यह रोक भ्रामक इंडिकेशन लेबल के आरोपों के कारण अगले आदेश तक लगाई गई है।

पतंजलि और उसकी सहयोगी कंपनी दिव्या फ़ार्मेसी को बड़ी अंतरिम राहत मिली है। महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि उसका एफडीए कोर्ट के अगले आदेश तक उनके आयुर्वेदिक उत्पादों पर कोई रेड नहीं करेगा। इन उत्पादों पर कथित तौर पर भ्रामक इंडिकेशन लेबल लगे थे। इनमें कैंसर, डायबिटीज़ और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा किया गया था।

यह भरोसा कार्रवाई को चुनौती देने वाली दिव्या फ़ार्मेसी और पतंजलि की याचिकाओं पर दिया गया। राज्य सरकार ने पूरे राज्य में छापेमारी की थी। 73 लाख से ज़्यादा कीमत की कथित तौर पर गलत लेबल वाली आयुर्वेदिक दवाइयां ज़ब्त की थी। इनमें से दिव्या फ़ार्मेसी द्वारा बनाई और पतंजलि ब्रांड के तहत बेची जाने वाली दवाइयों की कीमत 51 लाख थी।

एफडीए ने इन प्रोडक्ट्स को गलत लेबलिंग वाला और आपत्तिजनक माना। इनके लेबल पर गंभीर बीमारियों के इलाज में फायदेमंद होने का दावा किया गया था। रेगुलेटर ने इस लेबलिंग को आपत्तिजनक विज्ञापन का एक रूप माना। कई आउटलेट्स से टैबलेट, फॉर्मूलेशन और दूसरे स्टॉक ज़ब्त किए गए।

बेंच ने राज्य के आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया। संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया कि वह 25 जून, 2026 तक आयुर्वेदिक उत्पादों की इंडिकेशन-बेस्ड लेबलिंग पर अपना जवाब दाखिल करे। कोर्ट 2 जुलाइ को अंतरिम राहत की याचिका पर गुण-दोष के आधार पर सुनवाई करेगा।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट