सन फार्मा और जायडस ने अमेरिका में अपने उत्पाद वापस मंगाए

नयी दिल्ली। सन फार्मा और जायडस फार्मास्यूटिकल्स ने विनिर्माण संबंधी समस्याओं के कारण अमेरिकी बाजार में अपने उत्पादों को वापस मंगाया है। यह जानकारी अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने दी।

यह है मामला

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने कहा है कि न्यू जर्सी स्थित सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज इंक ने ‘असफल विघटन विनिर्देशों’ के कारण मॉर्फिन सल्फेट विस्तारित-रिलीज़ टैबलेट की 9,840 बोतलें वापस मंगाई हंै।

कंपनी ने बीते माह फरवरी में क्लास-2 राष्ट्रव्यापी (अमेरिका) में दवा वापसी शुरू की। यूएसएफडीए ने कहा कि जायडस फार्मास्यूटिकल्स (यूएसए) इंक अमेरिका में कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले नेलाराबाइन इंजेक्शन की बड़ी मात्रा को मंगाया है। कंपनी नेलाराबाइन इंजेक्शन की 250एमजी/50एमएल, (5एमजी/एमएल) की ताकत वाली 36,978 शीशियों को ‘विफल अशुद्धियों/क्षय विनिर्देशों’ के लिए वापस मंगा रही है।

बताया गया कि जायडस 250एमजी/50एमएल (5एमजी/एमएल) की ताकत वाली दवा की 1,893 शीशियों को भी वापस मंगाया है।

 

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 26 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट