नशीली दवा स्पास्मो प्रॉक्सिवोन टेबलेट की तस्करी पकड़ी

अररिया। नशीली दवा स्पास्मो प्रॉक्सिवोन टेबलेट की तस्करी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। यह सफलता बसमतिया पुलिस व बेला एसएसबी कंपनी के जवानों को मिली। 11520 पीस स्पास्मो प्रॉक्सिवोन टेबलेट के साथ दो बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

बसमतिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया बार्डर से पश्चिम बसमतिया बीरपुर मार्ग में नशीली दवा की तस्करी की जाने वाली है। पुलिस ने बेला एसएसबी कंपनी के जवानों के साथ मिलकर मौके पर दबिश दी और दो बाइक सवार युवकों को रोका। उनकी तलाशी में 11520 पीस नशीली स्पास्मो प्रॉक्सिवोन टेबलेट मिली।

इसके चलते दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों में बसमतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला निवासी रामखेलावन पासवान व घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपट्टी निवासी ओमप्रकाश कर्ण है। बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों तसकरों को कोर्ट में पेश किया और न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट