मकान में कफ सिरप का भंडार मिला, दो गिरफ्तार

वडोदरा (गुजरात)। मकान में कफ सिरप का भंडार पकड़ा गया है। आरोपी दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने वडोदरा में एक आवास पर छापा मारा और 5.78 लाख रुपये मूल्य की कोडीन आधारित कफ सिरप जब्त की। मौके से दो संदिग्धों विपुल सतीशभाई राजपूत और केयूर राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

एसओजी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलादर्शन चौराहे के पास रतिलाल पार्क में छापा मारा और दो आरोपियों को प्रतिबंधित सिरप बेचते हुए पकड़ा। अधिकारियों ने 2,570 बोतलें कफ सिरप की बरामद कीं। इनमें से प्रत्येक में 100 मिली लीटर की मात्रा थी और स्टिकर के साथ और बिना स्टिकर के भी पाई गई। अभियान में खाली डिब्बे, मोबाइल फोन, नकदी और एक वाहन भी जब्त किया गया।

जब्त की गई वस्तुओं की कुल कीमत 7.89 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों संदिग्धों के खिलाफ पानी गेट पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
बता दें कि केयूर राजपूत के खिलाफ पहले से ही आनंद के भालज पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस का मामला दर्ज है।

 

Related Posts

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

नई दिल्ली। हेल्थ सप्लीमेंट बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई है। ऑनलाइन दवाइयां और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। दिल्ली पुलिस ने…

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

सूरत (गुजरात)। अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट किए हैं। शहर के डिंडोली इलाके में एसओजी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिकों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा