सन फार्मा कंपनी एंटीबे थेरेप्युटिक्स का करेगी अधिग्रहण

मुंबई। सन फार्मा कंपनी ने एंटीबे थेरेप्युटिक्स का अधिग्रहण करने की बात कही है। बताया गया है कि सन फार्मास्युटिकल की सहायक कंपनी टारो फार्मास्युटिकल्स ने एंटीबे थेरेप्युटिक्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।

यह अधिग्रहण 7 मार्च, 2025 से पहले पूरा होने की उम्मीद है, जो ओनटारियो सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस की मंजूरी पर निर्भर करेगी। गौरतलब है कि एंटीबे थेरेप्युटिक्स कनाडा के ओनटारियो की क्लीनिकल-चरण वाली बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है।

ऐलान के अनुसार यह सौदा सन फार्मा के फार्मास्युटिकल और स्वास्थ्य सेवा पोर्टफोलियो का विस्तार करने की रणनीति के तहत है। खास तौर पर दर्द और सूजन संबंधी उपचार क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा। एंटीबे थेरेप्युटिक्स को दर्द और सूजन कम करने पर केंद्रित नई दवाओं के विकास में अग्रणी माना गया है। साल 2009 में स्थापित यह कंपनी वर्तमान में न्यायालय द्वारा नियुक्त ‘रिसीवरशिप’ के अधीन है और पिछले तीन साल से इसका कोई राजस्व नहीं है।
सन फार्मा के अनुसार यह अधिग्रहण नकद होगा। यह सौदा पूरा होने के बाद ही सन फार्मा शेयर बाजार को इस बारे में जानकारी देगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई