एंटीजीन सिरप में दवा कम मिलने से फार्मा कंपनी पर केस दर्ज

बरेली (उप्र)। एंटीजीन सिरप की जांच करने पर दवा कम मिलने से फार्मा कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में सिरप में सिट्रीजन डाइहाइड्रोक्लोराइड की मात्रा मानक से कम पाई गई है। इसके चलते हिमाचल की दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ कोर्ट में केस दायर करवाया गया है। इससे पहले कंपनी को दो बार नोटिस भेजकर जवाब दाखिल करने को कहा गया था। दवा कंपनी ने नोटिस का जवाब नहीं भेजा।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर ने राम वाटिका स्थित मन्नत फार्मा से पिछले साल अप्रैल में एंटीजीन सिरप का सैंपल लिया और इसे जांच के लिए लखनऊ लैब में भेजा था। जांच में सिट्रीजन डाइहाइड्रोक्लोराइड मात्रा बहुत कम पाई गई। दवा को हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित बोनसई फार्मा ने बनाया था। यह सिरप अगस्त 2023 में बनाया गया था और जुलाई 2025 में इसकी एक्सपायरी दिखाई गई थी।

जांच में दवा सैंपल फेल हो गया। मानक के अनुसार इस सिरप सिट्रीजन डाइहाइड्रोक्लोराइड 90 प्रतिशत होनी चाहिए थी, जबकि जांच में 50 फीसदी से कम दवा पाई गई। इसके चलते ड्रग इंस्पेक्टर अनामिका जैन ने दो बार संबंधित कंपनी को नोटिस भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आखिर में ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा कंपनी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में केस दायर कर दिया।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 18 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज