हैदराबाद। सन फार्मा ने भारत में अपनी ब्लॉकबस्टर दवा लॉन्च की है। यह दवा प्लाक सोरायसिस के इलाज में उपयोग होती है। इंटरनेशनल मार्केट में यह पहले ही बड़ी सफलता दर्ज कर चुकी है। अमेरिका समेत 35 देशों में उपलब्ध यह बायोलॉजिक थेरेपी अब भारतीय बाजार में भी पेश की गई है। इससे सोरायसिस के मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध होगा। इलुम्या (Ilumya) IL-23 को सेलेक्टिव तरीके से इनहिबिट करती है। इससे सोरायसिस के लक्षणों में तेज और लंबे समय तक सुधार देखने को मिलता है।
ड्राई-आई डिजीज के इलाज के लिए प्रिस्क्रिप्शन आई ड्रॉप Cequa भारत में उपलब्ध है। मैनेजमेंट ने संकेत दिया है कि वह अपने स्पेशलिटी पोर्टफोलियो से और प्रोडक्ट्स भारत में लाने के लिए तैयार है। इलुम्या दवा स्किन पर लंबे समय तक चलने वाले क्लीयरेंस के लिए जानी जाती है।
सन फार्मा के ग्लोबल इनोवेटिव मेडिसिन (स्पेशलिटी) बिजनेस ने Q2FY26 में $333 मिलियन की बिक्री के साथ दमदार प्रदर्शन किया। यह सालाना आधार पर (Y-o-Y) 16.4 फीसदी की ग्रोथ है। इस सेगमेंट का तिमाही की कुल कंसोलिडेटेड बिक्री का लगभग 20.2 फीसदी हिस्सा रहा। तिमाही के दौरान स् मार्केट में इनोवेटिव दवाओं की सेल्स जेनेरिक दवाओं से आगे निकल गई। ग्रोथ मुख्य इनोवेटिव प्रोडक्ट्स की वजह से हुई, जिनमें इलुम्या (सोरायसिस के लिए), सेक्वा (ड्राई आई डिजीज के लिए), ओडोम्जो (बेसल सेल कार्सिनोमा के लिए), और विनलेवी (एक्ने के इलाज के लिए) शामिल हैं।










