कैथल (हरियाणा)। प्रतिबंधित नशीली गोलियों कीा सप्लाई करने जाते युवक को गिरफ्तार किया है। स्पेशल डिटैक्टिव यूनिट ने यह कार्रवाई की।

यह है मामला

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि टीम गश्त के दौरान जींद रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव सांघन निवासी बिन्टु प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार करता है। वह नशेड़ी युवकों को सप्लाई देकर समाज में नशे को बढ़ावा दे रहा है। वह वह अपनी मोटरसाइकिल पर नशीली गोलियां लेकर गांव चंदाना की तरफ ग्राहक को सप्लाई देने जाएगा।

सूचना के तहत पुलिस टीम ने मौके पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद जींद रोड की तरफ से एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को मोटरसाइकिल सहित रोककर काबू कर लिया। युवक की पहचान गांव सांघन निवासी बिन्टु के रूप में हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ कैथल कंचन पांडे के समक्ष तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के पोलिथीन से लोराजेपम नामक टेब्लेट के 146 पत्तों से कुल 4380 गोलियां बरामद हुई। पूछताछ दौरान आरोपी टैबलेट रखने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर द्वारा ये टैबलेट प्रतिबंधित बताई गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।