बाराबंकी (उप्र)। मेडिकल स्टोर व गोदामों पर रेड कर 23 दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। औषधि प्रशासन द्वारा दवा दुकानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 34 औषधि प्रतिष्ठानों का स्थलीय सत्यापन किया गया है। इस दौरान 23 दवाओं के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
अभियान के तहत एलोपैथिक, पशु चिकित्सा और कॉस्मेटिक उत्पादों के सैंपल एकत्र किए गए हैं। जहांगीराबाद क्षेत्र के वर्मा मेडिकल स्टोर , सदरूद्दीनपुर स्थित वीरेन्द्र मेडिकल स्टोर, अयोध्या वर्मा मेडिकल स्टोर और शाहबपुर स्थित प्रज्ञा फार्मा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान औषधि लाइसेंस और फार्मासिस्ट जैसे विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। कोडीन युक्त कफ सिरप और नारकोटिक्स दवाओं की भी सघन पड़ताल की गई। जिन प्रतिष्ठानों में कमियां मिली, उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारीकिए हैं। वीरेन्द्र मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति पाए जाने पर दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई।
स्टोर से तीन दवाओं के नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित या रद्द भी किया जा सकता है।










