कटक (ओडिशा)। खून के नाम पर वसूली करने वाले 3 दलाल गिरफ्तार किए गए हैं। कटक बड़ा मेडिकल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को रक्त मुहैया कराने के नाम पर मोटी रकम ठगी गर्ह। तीन दलालों को मंगलाबाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शिव महंत, अविनाश राउत और धनेश्वर मोहंती हैं। तीनों के नाम पर मामला दर्ज कर कोर्ट चालान कर जेल भेज दिया गया है।

यह है मामला

जगतसिंहपुर जिला के विवेकानंद बेहेरा की पत्नी एससीबी मेडिकल में इलाज के लिए भर्ती हुई थी। पत्नी को एक यूनिट खून की जरूरत थी। विवेकानंद एससीबी मेडिकल ब्लड बैंक को खून लाने गए थे । वहां पर उन्हे दो दलाल मिले। विवेकानंद से पूछा था कि कितनी यूनिट की खून की जरूरत है। हर एक यूनिट के लिए 2500 रुपये देना पड़ेगा। उस व्यक्ति का फोन नंबर विवेकानंद ने अपने पास रखा। उस व्यक्ति ने ब्लड बैंक के कर्मचारी से खून के लिए रुपये मांगने की बात कही तो उसने पुलिस को अवगत कराया।

पुलिस ने इन दलालों को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। फिर विवेकानंद ने फोन के द्वारा खून लेने के लिए दलाल को बुलाया। तीनों दलाल वहां पर पहुंच गए थे। उसी समय वहां पर मौजूद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इन तीन दलालों में से एक 2 साल पहले जेल गया था। इन तीनों आरोपियों को कोर्ट चालान करते हुए जेल भेज दिया है।