छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र)। अवैध ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने पर तीन दुकानदार गिरफ्तार किए हैं। छत्रपति संभाजीनगर में मेड इन पाकिस्तान ब्यूटी प्रोडक्ट की बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने दुकानों पर छापेमारी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह है मामला
डीसीपी रत्नाकर नवले के मुताबिक जानकारी मिली थी कि कुछ दुकानों पर अवैध ब्यूटी प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। इसके बाद टीम ने तीन दुकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में मेड इन पाकिस्तान प्रोडक्ट बरामद हुए।
इनमें ग्लोरी, झलक, फेस कोल्ड, गोल्ड ब्यूटी क्रीम समेत कई तरह के कॉस्मेटिक सामान शामिल हैं। सभी उत्पादों को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ सिटी चौक पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।










