जीवनरक्षक दवा के आयात पर भी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप

नई दिल्ली। जीवनरक्षक दवा के आयात पर भी जल्द टैरिफ लगाया जाएगा। इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य दवा निर्माताओं को अपना ऑपरेशन वापस अमेरिका में स्थानांतरित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य विदेशी दवा सप्लाई पर अमेरिकी निर्भरता को कम करना है। इसके साथ ही घरेलू दवा उत्पादन को पुनर्जीवित करना है।

ट्रंप ने कहा कि हम दवा आयात पर कुछ बड़ा करने जा रहे हैं। इस पर एक बड़ा टैरिफ लाएंगे। हम चाहते हैं कि ये कंपनियां अपने उत्पाद अमेरिका में बनाएं, न कि चीन या कहीं और इसका उत्पादन करें। हालांकि ट्रंप ने किसी ऐसे विशिष्ट देश का उल्लेख नहीं किया, जहां से अमेरिका दवाइयां आयात करता है, लेकिन उनके प्रशासन के तहत पिछले व्यापार नीतिगत कदमों में चीन और भारत पर बहुत अधिक फोकस किया गया था। ये दोनों देश अमेरिका को जेनेरिक दवाओं और सक्रिय दवा सामग्री के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं।

गौरतलब है कि ट्रंप के टैरिफ वार से पहले से ही भारत के बाजारों में हडक़ंप मचा हुआ है। अब फार्मा सेक्टर पर ट्रंप की नजर टेढ़ी होने से इस सेक्टर की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 3 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 3 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश