गुरुग्राम (हरियाणा)। नकली सफाई उत्पादों की बिक्री करने वाले में दो युवकों को अरेस्ट किया गया है। यह कार्रवाई एक कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत के बाद की गई। बताया गया था कि चक्करपुर क्षेत्र में एक दुकानदार उनकी कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बेच रहा है। डीएलएफ सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने चक्करपुर स्थित बालाजी ट्रेडर्स पर छापा मारा। वहां नकली उत्पाद बेचे जा रहे थे। इस मामले में दो आरोपियों अमर कुमार और मुकेश को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के निवासी बताए गए हैं। आरोपी अमर कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम में परचून की दुकान चलाता है। उसने ये नकली उत्पाद आरोपी मुकेश कुमार से सस्ते दामों पर खरीदे थे। आरोपी मुकेश कुमार ने खुलासा किया कि वह थोक का काम करता है। उसने ये नकली होलोग्राम/बिना सील वाले उत्पाद किसी अन्य व्यक्ति से खरीदकर अमर को बेचे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 65 नकली साफ-सफाई के उत्पाद बरामद किए। इनमें 26 बोतल हार्पिक, 9 बोतल लिज़ोल और 30 बोतल कॉलिन शामिल हैं। गुरुग्राम पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।