मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ दो अरेस्ट

हरलाखी। मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ दो दुकानदार अरेस्ट किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन की टीम ने बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया चौक पर प्रतिबंधित नशीली दवा धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की है। बीडीओ, सीओ व जानकीनगर कंपनी के एसएसबी जवानों के साथ थाना की पुलिस ने कटैया में दवा दुकानों में छापेमारी की। प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो धंधेबाज दुकानदारों को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तार धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।फ्लैग मार्च के लिए निकली पुलिस-प्रशासन की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कि कटैया चौक पर कामेश्वर साह और रंजन साह के दुकान में प्रतिबंधित नशीली दवा की बिक्री हो रही है। 6 बजे संध्या कटैया चौक पर टीम छापेमारी करने पहुंची। टीम को देख दुकानदार भागने लगे। पुलिस बल ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान कटैया गांव के महेश कुमार साह और रंजन साह के रूप में बताए गए हैं।

जब्त प्रतिबंधित नशीली दवाओं में एक सौ एमएल की एक्सिप्लान न्यू सिरप 3 बोतल, स्पास्मो प्रोक्सिवोन कैपशूल 224 पीस, अदिशार टैबलेट 20 पीस, टैजोविन इंजेक्शन 51 पीस, नाइवेट टेन टैबलेट 213 पीस, लोमुबिल टैबलेट 405 पीस, इंटकॉर टेन टैबलेट 12 पीस आदि जब्त किए गए।

पकड़े गए दुकानदारों ने बताया कि वे लोग नेपाल और आस पास को बिगड़ैल नशेड़ी युवकों को प्रतिबंधित नशीली दवा बेचते हैं। सीमावर्ती इलाके में खूब बिक रही प्रतिबंधित नशीली दवाएं: प्रतिबंधित नशीला दवाओं के खिलाफ लगातार हो रहे कार्रवाई के बावजूद सीमावर्ती इलाके में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां खूब बिक रही है। इन दवाओं का ज्यादातर इस्तेमाल नेपाल के बिगड़ैल नशेड़ी युवक करते हैं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस