मुंबई। Lupin Pharma कंपनी को अमेरिका के दवा नियामक USFDA ने नोटिस थमाया है। FDA ने न्यू जर्सी के समरसेट प्लांट के निरीक्षण के बाद तीन ऑब्जर्वेशन बताए हैं। कंपनी ने कहा है कि वह तय समय में जवाब देगी। सभी CGMP मानकों का पालन सुनिश्चित करेगी। खबर के बाद कंपनी का स्टॉक मंडे को निवेशकों की नज़र में रहेगा।
प्रमुख फार्मा कंपनी Lupin का स्टॉक मंडे 20 अप्रैल को फोकस में रहने का अनुमान है। इसकी बड़ी वजह कंपनी को उसके न्यू जर्सी के समरसेट स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए फॉर्म 483 जारी किया है। यह नोटिस तब जारी किया गया जब इस प्लांट का निरीक्षण पूरा किया। इस जांच के बाद एजेंसी ने तीन ऑब्जर्वेशन दर्ज किए हैं।
USFDA द्वारा जारी फॉर्म 483 तब दिया जाता है जब निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई जाती हैं। ल्यूपिन के समर्सेट प्लांट में भी इसी तरह की तीन ऑब्जर्वेशन सामने आई हैं। हालांकि यह कोई अंतिम कार्रवाई नहीं होती। कंपनी को सुधार का मौका दिया जाता है। Lupin ने कहा है कि वह इन सभी बिंदुओं पर काम करेगी और नियामक को समयसीमा के भीतर विस्तृत जवाब देगी। यह भी दोहराया कि वह गुणवत्ता और नियमों के पालन को लेकर पूरी तरह गंभीर है।










