अवैध क्लीनिक सील होने के बाद आरोपी डॉक्टर हुआ फरार

चम्बा (हप्र)। अवैध क्लीनिक पर औषधि विभागकी रेड के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया है। मामला चुराह विधानसभा क्षेत्र में बिना लाइसेंस चला जा रहे क्लीनिक का है। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर किराऐ के मकान में रहता था और वह मकान छोडक़र वहां से भाग गया।

यह है मामला

औषधि विभाग को चुराह क्षेत्र में बिना लाइसेंस के क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायत मिल रही थी। यहां मरीजों का इलाज करने के साथ ही उन्हें अवैध रूप से दवाइयां भी बेची जाती थी। डॉक्टर के पास क्लीनिक संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग का कोई लाइसेंस नहीं था और न ही दवा बेचने के लिए उसके पास ड्रग लाइसेंस था।

क्लीनिक को सील किया

स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत दवा निरीक्षक से की। दवा निरीक्षक ने संबंधित क्लीनिक पर छापेमारी कर दी। यहां जांच करने पर डॉक्टर के पास क्लीनिक चलाने के लिए किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं मिला। इसके चलते दवा निरीक्षक ने क्लीनिक को सील कर दिया।

किराए के मकान से हुआ फरार

ड्रग इंस्पेक्टर लवली सिंह ने क्लीनिक पर मरीजों को दी जा रहीं दवाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भी लिए। आगामी कार्रवाई के लिए जब दवा निरीक्षक डॉक्टर से मिलने के लिए उसके मकान पर पहुंचे तो पता चला कि वह मकान खाली कर फरार हो चुका है। इससे स्प्ष्ट था कि वह विभागीय कार्रवाई से बचने का प्रयास कर रहा है।

दवा निरीक्षक लवली सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाने वाला डॉक्टर अपना क्वार्टर छोड़ कर भाग गया है, लेकिन उनके पास उसका स्थायी पता है। जल्द ही उसके स्थाई पते पर जाकर विभागीय कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

Related Posts

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

फरीदाबाद (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी का मामला सामने आया है। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के…

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

सिद्धार्थनगर (यूपी)। प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी गई है। नशीली दवा तस्करी में यात्री और टूरिस्ट बसों के इस्तेमाल सामने आया है। इसने पुलिस की चिंता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन