ऑपरेशन के बाद 8 लोगों की आंखों में इंफेक्शन, जांच के आदेश

इंदौर (मध्यप्रदेश)। ऑपरेशन के बाद 8 लोगों की आंखों में इंफेक्शन की जांच के आदेश करने के आदेश दिए हैं। इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल में आंखों के ऑपरेशन को लेकर एक कैंप लगाया गया था। कैंप में कई लोगों ने आंखों का ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन करवाने के बाद 8 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन हो गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर इंदौर जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने टीम गठित कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

चोइथराम नेत्रालय के ऑपरेशन थिएटर को किया था सील

जानकारी अनुसार 20 मार्च को चोइथराम नेत्रालय में कैंप के दौरान 79 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन हुए थे। इनमें 8 ऐसे मरीज थे, जिनकी आंखों में इंफेक्शन हो गया और उनकी आंखों की रोशनी भी कम हो गई। मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से की गई। जिसके बाद जिला अंधत्व निवारण प्रभारी ने तुरंत चोइथराम नेत्रालय के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया था।

कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी चोइथराम नेत्रालय में कैंप लगाकर ऑपरेशन हुए हैं। लेकिन ऐसी कोई शिकायत नहीं आई।