प्राइवेट हॉस्पिटल्स में रेड, किडनी, कैंसर की 8 करोड़ की नकली दवाइयां सीज

नई दिल्ली। दो प्राइवेट हॉस्पिटल्स में छापा मारकर 8 करोड़ की नकली दवाइयां जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने संयुक्त रूप से की। राजधानी के प्रसिद्ध अस्पतालों में नकली दवाइयां मिलने से हडक़ंप मच गया है। इस मामले में कई और अस्पतालों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

यह है मामला

क्राइम ब्रांच को कैंसर की नकली दवाइयों के बारे में सूचना मिली थी। इस सूचना को ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट से भी साझा किया गया। योजना के तहत सेंट्रल दिल्ली और ईस्ट दिल्ली के दो प्रसिद्ध अस्पतालों में छापामारी की गई। दोनों अस्पतालों से जब्त नकली दवाइयों में कैंसर, डायबिटीज और किडनी की दवाइयां भी शामिल हैं।

तीन शहरों में चल रही नकली दवा बनाने की फैक्ट्री

अस्पतालों में छापेमारी के बाद टीम को तीन अलग-अलग शहरों में दवा फैक्ट्री का पता चला। इनमें नकली दवाइयां बनाकर सप्लाई की जाती थी। जानकारी के बाद टीम ने देहरादून की तीन फैक्ट्री में छापेमारी की तो वहां से 8 करोड़ की दवाइयां जब्त की गई। देहरादून में ऐसी तीन फैक्ट्री और गाजियाबाद व अमृतसर में भी दो फैक्ट्रियों की जानकारी सामने आई है।

गाजियाबाद और अमृतसर में रेड की योजना

जानकारी के अनुसार अब टीम गाजियाबाद और अमृतसर की फैक्ट्री में छापेमारी की योजना बना रही है। पता चला है कि काफी समय से अस्पतालों में इन फैक्ट्री द्वारा नकली दवाइयों की सप्लाई की जा रही थी। इन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। आशंका जताई गई है कि इन नकली दवाइयों के तार देश के कई हिस्सों में फैला हुए हंै।

पहले भी पकड़ में आ चुके मामले

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने भागीरथ पैलेस और दरियागंज इलाके में दवा की दुकानों पर छापेमारी कर काफी मात्रा में नकली दवाइयां जब्त की थीं। वहीं, दवाइयों का होलसेल बिजनेस करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो टीम को देहरादून, गाजियाबाद और अमृतसर की फैक्ट्री का पता चला।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी