दवा कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड

सोलन। ड्रग विभाग ने बड़ोग स्थित एक दवा उद्योग का ओरल पाऊडर उत्पादन लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। यह जानकारी देते हुए राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने बताया कि इस उद्योग के निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई थीं। इस पर विभाग ने उद्योग को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उद्योग के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए इस उद्योग का ओरल पाऊडर का उत्पादन लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। वहीं, सोलन के तीन दवा उद्योगों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए हैं।

इन उद्योगों पर खामियों के चलते यह कार्रवाई हुई है। ड्रग विभाग ने जिन उद्योगों को नोटिस जारी किया है, उनमें नियमों को ताक पर रखकर दवाइयों का उत्पादन किया जा रहा था। ड्रग निरीक्षक ने इन तीनों उद्योगों का निरीक्षण किया और इनमें कई खामियों को पाया। निरीक्षक ने इसकी रिपोर्ट बनाकर राज्य दवा नियंत्रक को भेज दी, जिसके आधार पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा मार्च में दवाइयों के सैंपल फेल होने पर सोलन व सिरमौर के 14 उद्योगों ने कारण बताओ नोटिस का जवाब भी दे दिया है, जिसे ड्रग निरीक्षक द्वारा उद्योगों में जाकर वैरीफाई किया जाएगा। यदि इन उद्योगों में फिर भी कमी पाई गई तो इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ