दवा तस्करी के आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका कैंसिल, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

ऊना (हिमाचल)। प्रतिबंधित दवा तस्करी मामले में हाईकोर्ट ने हरियाणा और पंजाब के दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका कैंसिल कर दी है। इसके बाद एक आरोपी फरार हो गया है, वहीं दूसरे आरोपी को एसआईटी ने गिरफ्तार कर बनगढ़ जेल भेज दिया है। बता दें कि इस मामले में अब तक सात लोग जेल में बंद हैं। उधर, फरार आरोपी की तलाश के लिए एसआईटी ने अभियान तेज कर दिया है।

गगरेट का बहुचर्चित प्रतिबंधित दवा तस्करी प्रकरण सामने आने के बाद खुलासा हुआ था कि दवा तस्करी का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। इस रैकेट में कई राज्यों के लोग शामिल हैं। यह भी पता चला था कि दवा तस्कर इस रैकेट को ट्रांसपोर्ट कंपनियों के सहारे चला रहे थे।

एसआईटी ने गगरेट के पार्षद वीरेंद्र बिंदु को मुख्य सरगना बताया था। अब तक इस मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लुधियाना के विशाल और सोनीपत के साहिल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगा रखी थी, लेकिन अब न्यायालय ने दोनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

एक आरोपी को भेजा जेल, दूसरा फरार

इसके बाद एसआईटी ने साहिल को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन विशाल फरार चल रहा है। एसआईटी ने साहिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे न्यायिक हिरासत में बनगढ़ जेल भेज दिया। वहीं, विशाल को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी की टीमें उसके संभावित ठिकानों के लिए रवाना हो चुकी हैं। इसी प्रकरण में एसआईटी द्वारा सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में मुख्य सरगना की पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। वह भी अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय की शरण में है। उसकी अग्रिम जमानत पर सुनवाई छह अप्रैल को होगी।

 

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 2 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 2 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 3 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 5 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए