किडनी रैकेट का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस में मिले डोनर और मरीज

गुरुग्राम। किडनी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुग्राम के एक होटल में छापा मारकर यह मामला पकड़ा है।

यह है मामला

सीएम फ्लाइंग स्क्वायड को किडनी गिरोह की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त रूप से गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित बाबिल नाम के गेस्ट हाउस में छापेमारी की। मौके से दो डोनर और तीन मरीजों को पकड़ा गया है। पता चला कि गिरोह का संचालक बांग्लादेश से डोनर और मरीजों को बुलाकर जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करवाता था। इसके लिए वे मरीजों से 10-12 लाख रुपये वसूलते और डोनर को मात्र दो लाख रुपये देते थे। फिलहाल इस गिरोह का मुख्य सरगना मो. मुर्तजा अंसारी फरार है।

गेस्ट हाउस में मिले डोनर और तीन मरीज

टीम को पता चला कि गुरुग्राम के गेस्ट हाउस में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीज और डोनर ठहराए गए हैं। मौके पर किडनी दानदाता 24 वर्षीय शमीम मेहंदी हसन व 30 वर्षीय हुसैन मोहम्मद और प्राप्तकर्ता 66 वर्षीय इस्लाम नुरुल, 33 वर्षीय कोबीर एमडी अहसानुल व 25 वर्षीय महमूद सैयद अकब मौजूद मिले।

सभी आरोपी बांग्लादेश के निवासी

पूछताछ के बाद पता चला कि सभी आरोपी बांग्लादेश के निवासी हैं। इनका आपस में कोई भी रिश्ता नहीं मिला। इनके पास से जयपुर के एक अस्पताल के कागजात पाए गए। पता चला कि मो. मुर्तजा अंसारी नाम का युवक इन सभी को बुलवाता था। वही इस गिरोह का संचालनकर्ता है।

मुख्य सरगना फरार

इनमें दो मरीजों का ट्रांसप्लांट हो चुका था। एक मरीज का ट्रांसप्लांट थोड़े दिनों बाद कराना था। सरगना अंसारी रांची का रहने वाला है और वह बीते कई सालों से रुपये लेकर फर्जी तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट करवाने का काम कर रहा था। उसकी जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में कुछ कर्मचारियों के साथ मिलीभगत बताई गई है। गिरोह के लोग कागजों में हेरफेर कर मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट करा देते थे। टीम के पहुंचने से पहले ही मो. अंसारी फरार हो गया था। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 12 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन