निजी अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ 

रोहतक। जिला स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने दिल्ली के जीवन नगर स्थित जीवन अस्पताल में छापेमारी कर भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है। यहां एक डॉक्टर मनोज कृष्ण आहुजा के पास से विदेश और देश की 75 लाख रुपए की करंसी बरामद हुई है। यहां बिना कागजी कार्रवाई के हजारों रुपये लेकर गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था।
नोडल अधिकारी डॉ. विकास सैनी के अनुसार सूचना मिली थी कि ईस्ट दिल्ली के जीवन अस्पताल के गेट नंबर 2 में भ्रूण लिंग की जांच की जा रही है। एजेंट कविता हरियाणा की गर्भवती महिलाओं को जाल में फंसाकर अस्पताल के डॉ. मनोज कृष्ण आहुजा के जरिए भ्रूण लिंग की जांच कराती है। इस पर एक टीम का गठन किया गया। विभाग ने एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर अल्ट्रासाउंड के लिए एजेंट कविता के पास भेजा। कविता ने पूरा सौदा 30 हजार रुपये में तय किया। इसके बाद महिला की जांच कराकर उसे बताया कि गर्भ में लडक़ी है। इसी बीच टीम ने छापेमारी कर आरोपी डॉ. मनोज कृष्ण आहुजा व एजेंट कविता को दबोच लिया।  डॉ. विकास सैनी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर मूलरूप से चंडीगढ़ का रहने वाला है। टीम को आरोपी के पास से एक बैग बरामद हुआ। इसमें डॉलर, पाउंड, देश की पुरानी करंसी सहित करीब 75 लाख रुपए मिले। आरोपी की अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर मनोज कृष्ण आहुजा के खिलाफ ईस्ट दिल्ली के सनलाइट थाने में पीएनडीटी एक्ट सहित फेमा व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल अस्पताल के दो नंबर गेट को सील कर दिया गया है। टीम ने डॉक्टर से 12 हजार और एजेंट से 14 हजार रुपए बरामद किए। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 24 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी