निजी बस से प्रतिबंधित दवा लेकर आए दो युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नशीली दवाओं के दो कार्टन भी जब्त किए गए हैं, जिसमें विभिन्न कंपनियों की 50 हजार टेबलेट्स थी। सीआई धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सूचना मिली थी कि जयपुर से आने वाली एक निजी बस पर कुछ लोग भारी मात्रा में नशीली दवा सप्लाई करने के लिए लेकर आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने वाल्मिकी चौक के पास घेराबंदी की। यहां जयपुर से एक निजी बस आकर रुकी और उसके अंदर से दो व्यक्ति दो कार्टन लेकर उतरे। कार्टन लेकर जैसे ही दोनों व्यक्ति आगे चले, तभी पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। उनके पास मिले कार्टन के अंदर से 50 हजार नशीली टेबलेट्स बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम सतपाल पुत्र रामलाल निवासी तलवाड़ा और सुरेंद्र कुमार पुत्र हीरालाल कोहली निवासी अलवर बताया। आरोपियों ने बताया कि वे उक्त नशीली दवाओं को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर सप्लाई करने लाए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया और उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाएगी कि आरोपी उक्त नशीली दवाओं को कहां से खरीद कर लाए थे और हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में किस व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहे थे।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए