मरीज को 7 दिन से अधिक दवा लिखने पर डॉक्टरों की खैर नहीं, पकडे जाने पर होगी कार्रवाई

ग्वालियर। किसी भी मरीजों को अब 7 दिन से अधिक दवा लिखने वाले डॉक्टरों की खैर नहीं। बता दें कि अगर डॉक्टर मरीज को सात दिन से अधिक दवा लिखते है तो उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जयारोग्य अस्पताल के माधव डिस्पेंसरी की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीज के पर्चे पर अब डाक्टर केवल सात दिन की दवा ही लिख सकेंगे। यदि इससे अधिक दिन की दवा लिखी गई तेा डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी और स्टोर से भी मरीज को सात दिन से अधिक दिन की दवा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इसके साथ ही आदेश निकालने के पीछे दूसरा कारण भी बताया जा रहा है कि हाल ही में स्टोर पर दो मरीजों से लाल पर्चे पकड़े गए जो हर दिन डाक्टर की फर्जी शील लाल पर्चे पर लगवाकर हजाराें रुपए की दवाई बल्लभभाई पटेल स्टोर से निशुल्क प्राप्त करते और एक निजी अस्पताल में बेच देते थे। यह काम माधव डिस्पेंसरी का एक कर्मचारी ही करवा रहा था। इसका पता चलते ही अधीक्षक ने इसकी काला बाजारी राेकने के लिए आदेश निकाला है।

दरअसल गुरुवार को जयारोग्य अस्पताल अधीक्षक डा आरकेएस धाकड़ ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें मरीजों के पर्चे पर सात दिन की दवा लिखने के लिए डाक्टरों से कहा गया गया है। असल में ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या और बार बार दवाई के लिए चक्कर लगाने की परेशानी को देखते हुए डाक्टर ओपीडी में आने वाले ऐसे मरीज जिनका लंबे समय तक इलाज चलना है उन्हें 15 से एक माह की दवाई लाल पर्चे पर लिखकर दे रहे थे। लेकिन अब जेएएच प्रबंधन के आदेश जारी होने के बाद डाक्टर एक बार में सात दिन से अधिक की दवा नहीं लिख सकेंगे। लंबे समय तक इलाज लेने के मामले में मेडिसिन विभाग, त्चचारोगी और गायनिक व ऑर्थो और सर्जरी विभाग के मरीजों की दवाई लिखी जाती है। इस कारण से यह दवा की उपलब्धता कराने में जेएएच प्रबंधन के पसीने छूट रहे हैं।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ