अस्पताल में नर्सों का कैटवॉक, जश्न का वीडियो वायरल

कोरबा। अस्पताल में नर्सों का कैटवॉक करने का मामला प्रकाश में आया है। इस जश्न का वीडियो वायरल हुआ है। मामला कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया गया है। इस वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कुछ नर्स वेस्टर्न म्यूजिक पर कैटवाक करती नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अस्पताल परिसर का है।

वीडियो सामने आने के बाद मरीजों और उनके स्वजन में नाराजगी बढ़ गई है। मरीज के स्वजन आमिर खान ने कहा कि अस्पताल में पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। वार्डों में लगे कूलर बंद पड़े हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल है। कई जगहों पर बदबू फैली हुई है। ऐसे हालात में कर्मचारियों का जश्न मनाना संवेदनहीनता को दर्शाता है।
कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं इन दिनों लगातार सवालों के घेरे में हैं। भीषण गर्मी के बीच भर्ती मरीज उमस और गर्मी से परेशान हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल को वातानुकूलित सुविधा देने की घोषणा की थी। लेकिन कूलर तक ठीक से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इससे मंत्री की घोषणा और जमीनी स्थिति में अंतर साफ दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि कई बार मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ चिकित्सकों पर निजी क्लीनिक को प्राथमिकता देने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा एसएन केसरी ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो अस्पताल परिसर का है या किसी अन्य स्थान का।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 16 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 17 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली