महिला ड्रग इंस्पेक्टर को आफिस में घुसकर धमकी, 2 गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब की ड्रग अफसर डॉ. नेहा शौरी की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि चंडीगढ़ की एक और महिला ड्रग इंस्पेक्टर को ऑफिस में घुसकर धमकी देने का मामला सामने आया है। दो आरोपी बृजेंद्र नाथ चौबे और राहुल चौबे सेक्टर-16 स्थित ड्रग कंट्रोलर के दफ्तर में आए और वहां मौजूद महिला ड्रग इंस्पेक्टर को आपत्तिजनक बात कर धमकी देने लगे। महिला ड्रग इंस्पेक्टर ने तुरंत अपने आला अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। महिला ड्रग इंस्पेक्टर के मुताबिक बृजेंद्र नाथ खुद को दिल्ली हाईकोर्ट का वकील बताता है और ड्रग लाइसेंस बनाने वालों की पैरवी करता है।

उनका यह भी आरोप है कि आरोपी बृजेंद्र नाथ पिछले तीन महीने से उन्हें परेशान कर रहा है और लाइसेंस बनाने का दबाव डाल रहा है। विरोध करने पर धमकी देता है। चंडीगढ़ की महिला ड्रग इंस्पेक्टर सारिका मलिक ने अपनी शिकायत में बताया है कि बृजेंद्र नाथ चौबे पैसे लेकर क्लाइंट से ड्रग लाइसेंस बनवाने का काम अपने हाथ में लेता है। दफ्तर में पहली बार वह फरवरी के महीने में तीन से चार लोगों के साथ आया था। उसके पास तीन से चार लाइसेंस के आवेदन थे। उस दौरान उसे मना कर दिया गया था कि वह किसी दूसरे की आवेदन लेकर न आए। जिसके नाम का लाइसेंस लेना है, केवल उसे ही लेकर आए। किसी थर्ड पार्टी के दखल देने से लाइसेंस नहीं बनता। यह गैरकानूनी भी है।

शिकायत के मुताबिक 22 फरवरी को वह जबरदस्ती दफ्तर में घुस गया और धमकी देने लगा कि मैं आपका आफिस में बैठना मुश्किल कर दूंगा। इससे सारिका काफी डर गईं। उसके बाद बृजेंद्र कल  फिर दफ्तर में पहुंचा। उसके साथ एक व्यक्ति और था, जो मोबाइल से उनकी वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। उसके बाद वह उनके पीछे चल पड़ा। उन्हें कुछ गलत लगा और तुरंत इसकी सूचना तुरंत डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज को दी। उन्होंने तुरंत सिक्योरिटी और पुलिस फोर्स को भेजा। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। उधर, सेक्टर-17 पुलिस का कहना है कि उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ धमकी देना और गलत इरादे से रोकने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डा. जी दीवान ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर की सूचना मिलने पर सिक्योरिटी और पुलिस की टीम भेज दी गई थी। दफ्तर के बाहर सिक्योटिरी हर वक्त रहती है

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 4 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 3 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 4 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 4 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 16 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा