मां का दूध बोतल में पैक कर बेचने वाली दुकान सील, 50 बोतलें जब्त

चेन्नई। मां का दूध बोतल में पैक कर बेचने वाली दुकान का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने चेन्नई के माधवरम में दुकान को सील कर दिया है। आरोपी दुकान मालिक के पास केवल प्रोटीन पाउडर बेचने का लाइसेंस मिला है, जबकि वह अवैध रूप से इंसानी दूध भी बेच रहा था।

50 मिलीलीटर दूध की बोतल 500 रुपये में

जांच के दौरान पता चला कि दुकान पर 50 मिलीलीटर दूध की बोतल 500 रुपये में बेची जा रही थी। पिछले सप्ताह केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण को शिकायत मिली थी कि माधवरम में मां के दूध को बेचने के लिए स्टोर किया गया है। जानकारी के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर दुकान से मां के दूध वाली लगभग 50 बोतलें जब्त की हैं।

सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हमें जांच के दौरान बोतलों में पैक किया गया इंसानी दूध मिला है। सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि हमने दुकान को सील कर दिया है। नियमों के उल्लंघन के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह पहली बार है जब चेन्नई में मां का दूध बेचे जाने का पता चला है।

मां के दूध की बिक्री अवैध

मां का दूध

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने इंसानी दूध और उसके उत्पादों के अनधिकृत व्यावसायीकरण के संबंध में 24 मई को एडवाइजरी जारी की थी और कहा था कि मां के दूध की बिक्री नहीं की जा सकती है।

नियामक ने खाद्य व्यवसाय संचालकों को चेताया था कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफएसएसएआइ ने लाइसेंङ्क्षसग अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मां के दूध के प्रसंस्करण और बिक्री के लिए मंजूरी न दी जाए।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया