इची पेनिस या लिंग में खुजली की समस्या सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिज़िज़ेज़ (STD) का पहला लक्षण होता है। इसमें, रैशेज़, त्वचा का लाल होने, खुजली और जलन जैसी तकलीफें होती हैं। लेकिन, कई बार ऐसे लोग जो सेक्सुअली एक्टिव नहीं हैं या प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी लिंग में खुजली की समस्या होती है। इसके, कई कारण हो सकते हैं। जिनमें, किसी विशेष प्रकार की एलर्जी और सोरायसीस जैसी समस्याए होती हैं।
लिंग में खुजली की हो सकती हैं ये वजहें
स्कैबिज़: लिंग में खुजली के प्रमुख कारणों में स्कैबिज़ जैसे स्किन इंफेक्शन्स की वजह से भी हो सकती है। यह बहुत तेज़ी से फैलता है। लेकिन, यह एक सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन नहीं माना जाता है। इसमें, खुजली के अलावा फोड़े और फुंसियां भी हो जाती हैं।
फॉलिकल टूटना: जब जेनाइटल एरिया में मौजूद हेयर फॉलिकल को नुकसान पहुंचता है। तब भी खुजली होती है।
यूटीआई: पेशाब करते समय परेशानी और लिंग में खुजली जैसी समस्याएं यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का एक संकेत हो सकती हैं। यूरीनरी ट्रैक्ट में बैक्टेरिया के प्रवेश के कारण खुजली और यूरिनेशन के समय दर्द भी हो जाता है। यह लिंग में खुजली का एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकता है।
डायबिटीज़: हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से भी जेनाइटल एरिया में खुजली होने लगती हैं। इसीलिए, लिंग में खुजली होने पर डायबिटिक्स और नॉन-डायबिटिक्स को अपने ब्लड शुगल लेवल की जांच करानी चाहिए।
खुजली के उपचार: जब लिंग में खुजली महसूस हो तो, अपने टॉयलेट प्रॉडक्ट्स को चेक करें। ऐसे लोग जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है। उन्हें, खूश्बूदार साबुन से नुकसान हो सकता है। इसीलिए, खुश्बूवाले साबुन का इस्तेमाल बंद कर दें। अपने लिए कोई माइल्ड और खूश्बू रहित साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए।
कंडोम की वेरायटी बदल दें: अल्कोहल बेस्ड कंडोम्स की वजह से भी खुजली हो जाती है। इसीलिए, अगर आप लेटेक्स या अल्कोहल वाले कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। तो, उनका इस्तेमाल बंद कर दें। इससे, लिंग में खुजली के उपचार में मदद हो सकती है।
मास्टरबेशन ना करें: बार-बार या ज़्यादा मास्टरबेशन की वजह से स्किन इरिटेशन होने लगती है। इसीलिए, ऐसा करने से बचें।
अंडर वेयर : लिंग में खुजली की एक बड़ी वजह टाइट अंडर वेयर होते हैं। जैसा कि, जेनाइटल एरिया में बैक्टेरिया पनपने की संभावना बहुत ज़्यादा होती है। अगर, आपको बहुत ज़्यादा खुजली हो तो, टाइट अंडर वेयर ना पहनें। कॉटन से बनें और ढीले अंडर वेयर पहनें। इससे, स्किन को आराम मिलेगा और लिंग में खुजली की समस्या से निजात मिलेगा