वडोदरा की फार्मा फैक्ट्री में गैस लीक, चार लोग अस्पताल में भर्ती

वडोदरा (गुजरात)। वडोदरा की फार्मा फैक्ट्री में गैस लीक होने का समाचार है। इस केमिकल कंपनी में पाइप से गैस लीक हो गई। इसके चलते चार श्रमिकों को अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा है।  फिलहाल सभी श्रमिकों की हालत स्थिर है।

पाइप से हुई गैस लीक

मौके पर स्थित कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि नंदेसरी जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री परिसर में यह हादसा हुआ। कंपनी के पाइप से मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गैस लीक की घटना हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना के समय फैक्ट्री परिसर में कई कर्मचारी मौजूद थे।

चार श्रमिक गैस से प्रभावित

अधिकारी ने कहा कि फैक्ट्री में एक क्षतिग्रस्त पाइप को जोड़ से अलग करने का काम चल रहा था। उसी समय गैस लीक हो गई। वहां मौजूद चार श्रमिक इस गैस से प्रभावित हो गए। इन चारों श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया। अभी उनकी हालत स्थिर है।