मेडिकल स्टोर पर रेड, लाइसेंस न मिलने पर 1.35 लाख की दवा जब्त

प्रतापगढ़ (उप्र)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लाइसेंस चलाए जाने पर 1.35 लाख रुपये की दवाइयां जब्त कर ली हैं। यहां से तीन दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं।

51 प्रकार की दवाइयां जब्त कर सीज की

औषधि विभाग की टीम ने रानीगंज के चिरकुट्टी चौराहे पर बिना लाइसेंस के चलाए जा रहे एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम को देख मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर भागने का प्रयास करने लगा। उसे भागते देख पुलिस ने उसे दबोच लिया लिया। औषधि विभाग की टीम ने इस मेडिकल स्टोर से जांच के दौरान कुल 51 प्रकार की दवाइयां जब्त कर सीज करा दी हैं। जब्त दवाओं की बाजारी कीमत 1.35 लाख रुपये है। टीम ने तीन दवाओं के सैंपल भी लिए और इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है।

ये है मामला

जानकारी अनुसार, रानीगंज के रामपुर गौरी खजुरनी निवासी सुनील प्रकाश प्रजापति का चिरकुट्टी चौराहे पर मेडिकल स्टोर है। आयुक्त औषधि प्रयागराज को सूचना मिली कि इस मेडिकल स्टोर पर कोई फार्मासिस्ट नहीं है। यही नहीं, मेडिकल स्टोर संचालक के पास इसका कोई लाइसेंस भी नहीं है। इस पर आयुक्त ने औषधि निरीक्षक राहुल कुमार और संतोष कुमार को जांच करने को कहा।

संचालक के पास नहीं मिला लाइसेंस

मेडिकल स्टोर

आदेश के तहत रानीगंज पुलिस के साथ औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। टीम को देख स्टोर संचालक दुकान बंद कर भागने लगा तो पुलिस ने उसे रोक लिया। टीम के मांगने पर संचालक अपने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। वह बहाना बनाने लगा कि अभी लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। इस पर औषधि विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस चलाए जा रहे इस मेडिकल स्टोर से लगभग 1.35 लाख रुपयेे की दवाइयां जब्त कर लीं।

सैंपल लेकर लैब में भेजे

औषधि निरीक्षक ने बताया कि ये दवाइयां 51 प्रकार की हैं। निरीक्षण के दौरान तीन दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं। इन सैंपल को सीलकर लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

फरीदाबाद (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी का मामला सामने आया है। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया