एस्ट्राजेनेका फार्मा ने कैंसर की दवा बनाने वाली कंपनी ग्रेसेल को खरीदा

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा ने कैंसर के इलाज की दवा बनाने वाली चाइनीज कंपनी सेल थेरेपी डिवेलपर ग्रेसेल बायोटेक्नोलॉजीज को खरीद लिया है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी का अधिग्रहण 1.2 अरब डॉलर में हुआ है। इस डील के जरिेये एस्ट्राजेनेका फार्मा मेडिकल इनोवेशन को बढ़ावा देगी।

एक अरब डॉलर कैश का भुगतान होगा

जानकारी अनुसार डील के तहत एस्ट्राजेनेका शंघाई की कंपनी ग्रेसेल को 2 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेगी। इस तरह कुल 1 अरब डॉलर कैश का भुगतान किया जाएगा। फार्मा कंपनी की तरफ से बताया गया है कि वह कुछ रेगुलेटरी शर्तों को पूरा करने के बाद अतिरिक्त शेयरों को भी खरीदेगी। इस तरह डील की कुल वैल्यू 1.2 अरब डॉलर हो जाएगी।

मेडिकल इनोवेशन का लाभ उठाना मुख्य ध्येय

एस्ट्राजेनेका फार्मा

बता दें कि चीन एस्ट्राजेनेका के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। इस कंपनी के लिए सबसे बड़ा बाजार अमेरिका है। एस्ट्राजेनेका के अधिकारी पास्कल सोरियट ने पहले कहा था कि फर्म चीन के मेडिकल इनोवेशन का लाभ लेने के लिए वहां की कई कंपनियों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

ग्रेसेल के शेयरों की परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। इस साल कंपनी के शेयरों में अब तक तकरीबन 170 पर्सेंट का चढ़ाव दिखाई दिया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 6 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 6 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक