शादी में शामिल हुए विदेश से लौटे ओमीक्रॉन के 9 मरीज, 100 मेहमानों पर लटकी तलवार

जयपुर। मुंबई के बाद राजस्थान में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने दस्तक दे दी है। ओमीक्रॉन के एक साथ 9 केस मिलने से हड़कंप मच गया है। जयपुर के आदर्श नगर में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों में ओमीक्रॉन वेरिएंट पाया गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से से वापस लौटे हैं।  मुंबई होते हुए ये लोग जयपुर पहुंचे थे।  इनकी जीनोम सीक्वेंस रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।  एक कपल अपने दो बच्चों के साथ 25 नवंबर को जयपुर आया था।  एक ही परिवार के चार और उनके रिश्तेदारों समेत 9 लोग नए वेरिएंट से संक्रमित मिले हैं। सरकार की चिंता उस समय बढ़ गई जब ये पता चला कि यह संक्रमित परिवार एक शादी में शामिल हुआ था जिसमे करीब 100 लोग शामिल थे।

अधिकारियों के अनुसार, उनमें से 4 लोग 25 नवंबर को साउथ अफ्रीका से आए थे और शादी के बाद उनके 5 अन्य रिश्तेदार 1 और 2 दिसंबर को कोविड-19 पॉजिटिव मिले थे।  स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 9 में से 4 कुछ दिन पहले दक्षिण अफ्रीका से आए थे। चारों को राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य पांच को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जयपुर के सीएमएचओ नरोत्तम शर्मा ने कहा कि अधिकारी पांचों को भी आरयूएचएस में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रिका से आए 4 लोग  25 नवंबर को जयपुर पहुंचे थे और 28 नवंबर को एक शादी में शामिल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार ने1 दिसंबर को अपना कोविड परीक्षण किया था, जो  पॉजिटिव निकला था। शादी में शामिल हुए 100 लोगों में से अब तक केवल 34 के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका से आए लोग भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि इनमें से जीनोम अनुक्रमण के माध्यम से नौ में ओमाइक्रोन की पुष्टि की गई है, जबकि 25 अन्य नकारात्मक हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में जो पहला शख्स ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित हुआ था उनकी उम्र 33 साल है और वो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। इसके अलावा कर्नाटक में संक्रमित मिले दोनों लोगों की उम्र 66 साल और 46 साल थी और ये भी दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। जबकि गुजरात में 72 वर्षीय शख्स में नया वेरिएंट मिला था। बुज़ुर्ग हाल ही में ज़िम्बाब्वे से लौटे थे। आज दिल्ली में भी इस वेरिएंट ने दस्तक दी। तंज़ानिया से लौटा एक शख्स नए वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। जयपुर में जो लोग संक्रमित हुए हैं उनमें से चार लोग दक्षिण अफ्रीका से ही लौटे हैं, जबकि बाकी लोग इस परिवार के संपर्क में आए थे।

  • Related Posts

    जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

    नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

    Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

    मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 5 views
    जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

    Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 4 views
    Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

    एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 5 views
    एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

    नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 5 views
    नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

    ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 8 views
    ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

    अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

    • By Desk
    • October 23, 2026
    • 17 views
    अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा