अधिक प्रोटीन लेने से बिगड़ सकती है सेहत, पूरे दिन में सिर्फ इतनी मात्रा का सेवन है उपयुक्त

नई दिल्ली: अधिक प्रोटीन लेने से सेहत बनती है. जो लोग ऐसा सोचते हैं उनके लिए ये खबर महत्वपूर्ण है. अधिक प्रोटीन सेहत को बिगाड़ भी सकती है. शरीर में हर चीज की मात्रा निर्धारित की गई है. जब शरीर में किसी भी तत्व की मात्रा कम या अधिक हो जाती है तो दिक्कतें शुरू हो जाती हैं. महानगरों और पीजी कल्चर में रहने वाले युवाओं में अधिक प्रोटीन से होने वाली बीमारियों को अधिक पाया जाता है.

जिम जाने वाले भी अधिक प्रोटीन लेते हैं. जो उचित नहीं है. शरीर को जितनी प्रोटीन की जरूरत पूरे दिन में होती है उतनी ही प्रोटीन लेनी चाहिए. जो लोग वर्क आउट करते हैं उनकी प्रोटीन डायट सामान्य व्यक्ति से अधिक होती है. क्योंकि प्रोटीन को मांसपेशियों का भोजन माना जाता है. लेकिन जब हम मांसपेशियों को आवश्यकता से अधिक भोजन देना शुरू कर देते हैं तो शरीर के अंदरूनी अंगों पर इसका असर पड़ना शुरू हो जाता है.

जानकार मानते हैं कि अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचाता है. ऐसा करने से कीटोंस की मात्रा बढ़ जाती है, कीटोंस को शरीर से बाहर निकालने के लिए शरीर को वर्क आउट करना पड़ता है. कीटोंस विषैला पदार्थ होता है जो शरीर में बनता है. अधिक प्रोटीन लेने से इसका असर किडनी पर भी पड़ता है इसीलिए किडनी की समस्या से जुझ रहे लोगों को डाक्टर प्रोटीन से दूर रहने की सलाह देते हैं. हड्डियों की समस्या रूमेटाइड आर्थराइटिस से पीड़ित व्यक्ति को भी प्रोटीन से बचना चाहिए. दूध और अंड़ों में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है.

प्रोटीन चार्ट

– बच्चों को पूरे दिन में 10 ग्राम प्रोटीन लेनी चाहिए.
– स्कूल जाने वाले बच्चे को पूरे दिन में कम से कम 19 से 34 ग्राम प्रतिदिन प्रोटीन लेनी चाहिए.
– युवाओं को पूरे दिन में 52 ग्राम प्रोटीन लेनी चाहिए.
– गर्भवती महिलाओं को पूरे दिन में कम से कम 71 ग्राम प्रोटीन लेनी चाहिए.

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 9 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 18 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट