अधोमानक दवाओं की आपूर्ति करने वाले छह कंपनियों पर मामला दर्ज

बाराबंकी। शहर में घटिया दवाओं की आपूर्ति मामले में 6 दवा कंपनियों पर कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान दवाएं अधोमानक पाई गई थी। इसके बाद फार्म के खिलाफ कोर्ट में वाद दाखिल किया गया है। इस कार्रवाई से दवा सप्लाई करने वाले फार्म में हड़कंप मच गया है।

औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने कहा कि इस पर इन दवाओं की आपूर्ति करने वाली फर्मों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कर दिया गया है।

बता दें कि शहर के आभा मेडिकल स्टोर से लिया गया डेक्सामेथासोन टैबलेट का सैंपल जांच में अधोमानक पाया गया है। इस दवा की आपूर्ति उज्जैन स्थित दानिश हेल्थ केयर फार्मा द्वारा की जाती है। वहीं रुड़की उत्तराखंड स्थित ओमेगा बायोटेक द्वारा सरकारी अस्पतालों को आपूर्ति की गई सिजेक्जाइम टैबलेट जांच में अधोमानक पाई गई है।

वर्ष 2018 में इसका नमूना भरकर लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया था। इस दवा का नमूना 2018 में स्वास्तिक मेडिकल स्टोर फतेहपुर से भरा गया था। जांच में यह दवा भी औषधि मानकों पर फेल हो गई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश स्थित टोरक फार्मा द्वारा हीमोफोर्ट नामक सीरप की आपूर्ति की जाती है। वर्ष 2019 में इसका नमूना हैदरगढ़ स्थित शक्ति मेडिकल स्टोर से भरा गया था।

तत्कालीन औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने सभी दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजे थे। जांच में ये सभी दवाएं अधोमानक पाई गई हैं।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए