अधोमानक दवा के साथ सैनिटाइजर निकला मिस ब्रांडेड, दवा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बदायूं। औषधि प्रसाधन विभाग की ओर से जिले के अलग-अलग स्थानों पर अब तक कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की गई। इसमें कुल 44 नमूने एकत्र किए गए, जिनमें दो दवाओं के नमूनों फेल पाए गए। इसमें एक बुखार, दर्द आदि की पीएएस-पी टेबलेट और दूसरा सैनिटाइजर था। पीएएस-पी दवा जहां अधोमानक पाई गई वहीं सैनिटाइजर मिस ब्रांडेड मिला है। दोनों मामलों में संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी कर दवा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र मुख्यालय भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग ने शासन के निर्देशानुसार इस 2021-22 वित्तीय वर्ष में कई जगह छापामारी कर सैंपल भरे। इसमें औषधि प्रसाधन विभाग के निरीक्षक नवीन कुमार ने मई 2021 में उझानी के भगवान सेल्स कारपोरेशन घंटाघर से पीएएस-पी दवा समेत कई दवाओं के सैंपल लिए थे। इन सभी दवाओं को जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा गया था। सितंबर में प्राप्त हुई रिपोर्ट में एीएएस-पी टेबलेट को अधोमानक बता कर दवा के नमूने को फेल कर दिया गया।

बताया गया कि टेबलेट पर लिखे डिस्क्रप्शन और दवा मिले तत्वों में भिन्नता है। इस पर औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने दवा विक्रेता को नोटिस भेजकर, संबंधित दवा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजा है। वहीं जून 2021 में बिल्सी के रामप्रसाद केदारनाथ मेडिकल स्टोर से सैनिटाइजर का सैंपल लिया था। इसे भी लखनऊ स्थित लैब भेजा गया। सितंबर माह में प्राप्त हुई रिपोर्ट में इसे मिस ब्रांडेड पाया गया। बताया कि प्रोडक्ट पर चस्पा लेबल से संबंधित डिटेल प्राप्त नहीं है। इसके चलते औषधि निरीक्षक नवीन कुमार द्वारा संबंधित मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले की जांच अभी जारी है।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक