मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी का मामला सामने आया है। एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम तक सील कर दिया गया है। दवाओं के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पांच जिलों में दवा दुकानों और डिस्ट्रीब्यूटरों के यहां छापेमारी की गई। कई दवाओं की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी गई है।

यह है मामला

पटना के गोविंद मित्रा रोड स्थित सात दवा प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान कई गड़बडिय़ां पाई गई। केसर वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूटर के यहां एक्सपायरी सेफिल-सीवी 250 और 500 की कुल 11 स्ट्रिप जब्त की। वहीं 12 अन्य दवाओं के खरीद रिकॉर्ड नहीं मिलने पर उनकी बिक्री पर भी रोक लगा दी है।

गोदाम का लाइसेंस नहीं दिखाने पर उसे सील कर दिया गया। राज्य भर में यह कार्रवाई की गई है। मां भवानी ड्रग हाउस से 19 हजार 642 रुपये की 315 स्ट्रिप दवाएं जब्त की गई। वहीं, आशीर्वाद इंटरप्राइजेज से 13 हजार 620 रुपये के एक्सपायरी नर्विजन प्लस इंजेक्शन की 120 यूनिट जब्त की गई।

बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल हॉल

एसजी इंटरप्राइजेज में डॉक्टरों को मुफ्त दिए जाने वाले दवा के सैंपल्स और गलत लेबल वाली दवाएं मिली। यहीं से 3 हजार 90 रुपये की दवाएं भी जब्त की गई। वहीं, मधुबनी जिले के भूषण मेडिकल हॉल में बिना वैध लाइसेंस के दवाओं का कारोबार किया जा रहा था। यहां से 40 तरह की दवाएं जब्त की गई। इसकी कीमत 1 लाख 4 हजार 704 रुपये से ज्यादा है।

वहीं, जिले के नाथनगर में शंकर मेडिकल हॉल भी बिना लाइसेंस से बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। एसजी इंटरप्राइजेज में डॉक्टरों को मुफ्त दिए जाने वाले दवा के सैंपल्स और गलत लेबल वाली दवाएं पाई गई। यहीं से 3 हजार 90 रुपये की दवाएं भी जब्त की है। वहीं, मधुबनी जिले के भूषण मेडिकल हॉल में बिना वैध लाइसेंस के दवाओं का कारोबार किया जा रहा था। यहां से 40 तरह की दवाएं जब्त की गई। इसकी कीमत 1 लाख 4 हजार 704 रुपये से ज्यादा है। वहीं, भागलपुर जिले के नाथनगर में शंकर मेडिकल हॉल भी बिना लाइसेंस से बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था।

पांच जिलों में 29 दवाओं के सैंपल लिए

पांच जिलों पटना, भागलपुर, मधुबनी, गयाजी और समस्तीपुर में कुल 29 दवाओं के सैंपल लिए हैं। पटना के चार प्रतिष्ठानों से एक लाख 41 हजार 56 रुपये से ज्यादा की दवाएं जब्त की है। स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि दवाओं की खरीद, बिक्री और स्टोरेज में गड़बड़ी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 12 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 15 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल